Tranding
Mon, 27 Apr 2026 12:19 AM

जमीन पर दखल को लेकर भाई ने भाई पर किया जानलेवा हमला

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया। बिहार सरकार द्वारा बंदोबस्त की गई जमीन पर दखल कब्जा को लेकर भाई ने भाई पर जानलेवा हमले किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।घटना जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सेलाड़ी गांव की है। इस मामले में स्थानीय बाराचट्टी थाने में एक लिखित शिकायत भी दर्ज की गई है, जिसमें गांव के अरुण कुमार ने अपने ही सगे भाई वीरेंद्र कुमार पर जानलेवा हमला किया जिसमें वे बाल बाल बच गए हैं तथा अरुण कुमार की पत्नी ने मां के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार सरकार पर द्वारा वर्ष 1995- 96 में मेरे नाम बंदोबस्त की गई 88 डिसमिल जमीन पर जबरन कब्जा कर रखा है तथा अनुमंडलीय लोग शिकायत निवारण कार्यालय शेरघाटी द्वारा उक्त जमीन को दखल कब्जा से मुक्त करने के आदेश निर्गत भी किया जा चुका है ।लेकिन अपनी दबंगता के कारण अक्सर विवाद खड़ा कर रखा है जिससे खून खराबा की आशंका से इनकार नहीं किया सकता है। पीड़िता ने स्थानीय थाना प्रभारी से अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

India khabar
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap