Tranding
Thu, 11 Jun 2026 03:34 AM

संदिग्ध हालत में 12वीं की छात्र की हुई मौत, फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित पूऊनीबाग़ के एक हॉस्टल मेंअध्यनरत12वीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने की सूचना मिली।

पुलिस प्रशासन को सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है,सदर एसडीपीओ,विवेक दीप भी घटना स्थल पर मौजूद थे, उन्होंने संवाददाता को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का सही पता चल सकेगा।इधर मोहल्लेवासियों ने संवाददाता को बताया कि विभिन्न तरह की बातें सामनेआ रही हैं, जितनी मुंह उतनी बात की कहावत चरितार्थ हो रही है, कुछ लोगों का कहना है कि छात्र नेआत्महत्या कर ली है, कुछ लोगों का कहना है कि छात्रा की हत्या कर उसको आत्महत्या का रूप दिया गया है।पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच करना शुरू कर दिया है। संवाददाता को पता चला है कि मृत छात्र मझौलिया थाना क्षेत्र का बताया गया है।परिवार वालों की ओर से अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन मिलते ही यूडी केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

India khabar
32

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap