Tranding
Sat, 30 May 2026 11:08 AM
धार्मिक / Oct 21, 2023

ब्लॉक प्रमुख एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने माता का पट खोल माँ का आशीर्वाद लिया।

करुणाकर राम त्रिपाठी

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जिले के नगरपंचायत परतावल पोस्टऑफिस के समीप श्री श्री माँ दुर्गा पूजा सेवा समिती का समाजसेवक रघुनाथ गुप्ता ने फीता काटकर पांडाल का उद्घाटन किया। उसके बाद माँ के जयकारों से पूरा पांडाल गुज गया। नगरपंचायत परतावल के चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्देशिया एवं परतावल ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने माता का पट खोलकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

वार्ड नम्बर 15 महंत अवैधनाथ नगर के सभासद प्रदीप मोदनवाल ने माता का माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कमेटी के अध्यक्ष विकास कुमार बरनवाल ने मुख्य अतिथि नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया एवं ब्लॉक प्रमुख परतावल आनन्द शंकर वर्मा को बैच लगाकर स्वागत किया साथ ही कमेटी के सभी सदस्यों का भी बैच लगाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान कमेटी के अध्यक्ष विकास कुमार बरनवाल, सुधांशु पांडेय, विजय गांगुली, दुर्गा दत्त पांडेय, सूर्यप्रकाश शुक्ला, करुणाकर त्रिपाठी, कालिका शर्मा,राजन वर्मा सहित कमेटी के समस्त सदस्यगण मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
145

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap