Tranding
Thu, 16 Apr 2026 02:13 AM
अपराध / Sep 11, 2023

बाइक चोरी के आरोप में फतेहपुर पुलिस ने एक शख्स को किया गिरफ्तार।

गाड़ी का लॉक तोड चालू कर भाग रहा था आरोपी।

रिपोर्ट विनोद विरोधी

गया(बिहार)।

जिले के फतेहपुर थाना की पुलिस ने चोरी के कांड में एक आरोपी अरविंद कुमार मांझी को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपी मोहनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम- खाप केवला का रहने वाला है। 

इसकी जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर दिया गया। बीते 10 सितंबर 2023 को फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर का रहने वाला राहुल कुमार राज के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया था कि जब हम 11:30 बजे अपने मोटरसाइकिल दरवाजे पर लगा रहे थे, इसी दौरान एक अनजान व्यक्ति आया और सन्नाटा देखकर गाड़ी का लॉक तोड़कर गाड़ी को चालू कर भागने लगा, जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अरविंद कुमार मांझी ग्राम खाप केवला, थाना मोहनपुर, जिला- गया बताया। उसके बाद फतेहपुर थाना की पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पकड़ाये आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
109

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap