Tranding
Wed, 03 Jun 2026 07:13 PM

अधेड़ का शव मिलने से मची अफरा तफरी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा...

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़हरा बरईपार मार्ग पर स्थित देशी व विदेशी शराब की दुकान के पास एक लगभग 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान श्यामदेउरवा निवासी बेचू प्रसाद के रूप में हुई। मृतक के भाई राम सजन प्रसाद ने बताया कि बेचू दो दिनों से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, कि आज सुबह बड़हरा बरईपार मार्ग पर स्थित शराब की दुकान के पास बेचू प्रसाद का शव मिलने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची श्यामदेरउवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बेचू प्रसाद का शव देखते ही उनके परिवार वालो का रो-रो कर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
105

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap