Tranding
Thu, 11 Jun 2026 03:40 AM

विधायक ने किया सीसी रोड का लोकार्पण, लोगों ने अभिनंदन कर सौंपा ज्ञापन

कोट---जंगल तिनकोनिया नंबर दो के पूजा नगर कालोनी स्थित ममता श्रीवास्तव के आवास पर क्षेत्रीय विधायक महेंद्र पाल सिंह स्थानीय नागरिकों के साथ मन की बात का सीधा प्रसारण देखा

जंगल धूसड़, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

पिपराइच विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चरगांवा विकास खंड के जंगल तिनकोनिया नंबर दो स्थित पूजा नगर कालोनी में रविवार को क्षेत्रीय विधायक महेंद्र पाल सिंह ने नव निर्मित सीसी रोड का उद्घाटन किया । स्थानीय लोगों के मांग पर विधायक निधि से 5.68 लाख रुपए की लागत से सुरेन्द्र सिंह के घर से घनश्याम विश्वकर्मा के घर तक 113 मीटर तथा 14.25 लाख रुपए की लागत से पुण्य देव सिंह के मकान से शम्भू नाथ पाण्डेय व दिनेश वर्मा के मकान तक 190 मीटर के लम्बाई तक नव निर्मित सीसी रोड का निर्माण कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखण्ड गोरखपुर ने किया है । इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि आप सब की सरकार जनहित से संबंधित सभी समस्याओं का निराकरण करने के लिए प्रतिबद्ध है । ट्रिपल इंजन सरकार के सभी प्रतिनिधि लोक कल्याण के लिए अनवरत काम कर रहे हैं । जिसमें जन-सामान्य से जुड़ी सभी तरह के समस्याओं का निराकरण प्रमुखता से किया जा रहा है । कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगा गुप्ता व संचालन जिला मंत्री नरेंद्र सिंह व चन्द्रभान चौहान ने किया। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य राम उग्रह चौहान, गंगा गुप्ता, शिवपुर वार्ड नंबर 17 के पार्षद रितेश सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान राजेश शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश सिंह ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अनिल चौहान, शक्ति केंद्र संयोजक सुरेश प्रसाद, अजय चौहान, एसोसिएट प्रोफेसर डा.टीएन मिश्र, महेंद्र मिश्रा, कृष्ण मोहन मिश्रा, विनोद मिश्रा, मुन्ना यादव, दीनानाथ तिवारी, अनिल कुशवाहा, रामनवल चौहान, ममता श्रीवास्तव व आरती देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे । कार्यक्रम के उपरांत नरेंद्र राय, जुगुल किशोर यादव, मिथिलेश पाण्डेय व आनंद राय ने क्षेत्रीय विधायक महेंद्र पाल सिंह को सड़क, नाली, बिजली व साफ सफाई से जुड़ी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया है ।

Karunakar Ram Tripathi
31

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap