Tranding
Fri, 27 Feb 2026 01:06 PM

जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर किया वृक्षारोपण

महराजगंज, यूपी

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

विद्यालय प्रांगण में उन्होंने डीएफओ महराजगंज के साथ आम का पौधा लगाया। उन्होंने सभी उपस्थित बच्चों को वृक्षों के महत्व के विषय में बताते हुए उन्हें वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे अपनी माता के नाम पर एक पौधा लगाएं और जैसे उनकी माताएं उनका ख्याल रखती हैं, वो भी अपने लगाए पौधे का ख्याल उसी प्रकार रखें।

जिलाधिकारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज जनपद में गंगा दशहरा और अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम की थीम पर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया है। अभियान के प्रथम दिवस पर आज फरेंदा स्थित मणिकौरा ग्राम पंचायत में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के नेतृत्व में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा। साथ ही आज संध्या को त्रिमुहानी घाट पर गंगा आरती का आयोजन भी किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा 04 जून को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया था, जिसमें अधिकारियों ने भी श्रमदान किया था। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि लोग पेड़ लगाएं और पेड़ को बचाएं। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और नदियों व जलाशयों में गंदगी न फेंकने की अपील की। जिलाधिकारी ने बच्चों को मिष्ठान भी वितरित किया।

इस अवसर पर सीएमओ महराजगंज, बीएसए महराजगंज, बीईओ सदर सहित अन्य अधिकारियों ने भी वृक्षारोपण किया। बीएसए सुश्री ऋद्धि पाण्डेय ने कहा कि जनपद के समस्त 1709 परिषदीय विद्यालयों में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। सभी विद्यालयों में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
69

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap