Tranding
Thu, 04 Jun 2026 02:12 PM

उपडाकघर में गबन, धोखाधड़ी के जांच के बाद 2 कर्मी हुए निलंबित,जमाकर्ता ने की थी शिकायत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

इन दिनों वित्तीय संस्थाओं में भी गबन का मामला सामने आ रहा है,पोस्टऑफिस हो या बैंक,निजी बैंक मैं भी गबन और घोटाला का मामला सामने आ रहा है। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि आसानी लाल बाजार उप डाकघर में गबन और धोखाधड़ी में परी और सहायक डाकपाल को जांच के बाद निलंबित कर दिया गया है। जमाकर्ता की शिकायत पर सहायक डाक अधीक्षक नेअपनी जांच रिपोर्ट डाक अधीक्षक को भेज कर इस कार्रवाई में सहयोगी बने हैं,डाक अधीक्षक ने इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दो कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

डाक अधीक्षक ने संवाददाता को बताया कि जमाकर्ता लाल बाजार निवासी,संजय तिब्रीवाल की शिकायत पर जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।पीड़ित ने संवाददाता को बताया कि उनकीआवृत्ति जमा खाता की राशि85.535 का भुगतान होना था,मगर पीआरआई, प्रकाश कुमार और सहायक डॉक् पाल,प्रेमचंद के द्वारा गोलमाल करके मात्र 44.670 की राशि दी गई, इस तरह 16 हजार रुपए का गबन कर लिया गया।डाकअधीक्षक में संवाददाता को बताया कि लाल बाजार उप डाकघर में विधवा जांच की जाएगी अगर राशि 50 हजार से अधिक होगी तो संबंधित कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। विश्व सुनिए सूत्रों से पता चला है कि इसके पूर्व में भी इस डाकघर में कई तरह के गड़बड़ियां उजागर हुई थी,मगर मामला घोलमटोल कर दिया गया।

संबंधित निलंबित कर्मियों ने संवाददाता को बताया कि इस मामले में हम दोनों को फसाया गया है,राशि नगद रूप में दी गई है।डाकघर के नियम केअनुसार जमाकर्ता की भुगतान की राशि चेक के माध्यम से देना है,नगद नहीं।

इस तरह नगद राशि दोनों कर्मियों के द्वारा देने पर गबन का मामला बन गया।

India khabar
31

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap