Tranding
Sat, 30 May 2026 08:14 AM

फाग उत्सव में राधा-कृष्ण बनकर गानों पर दी प्रस्तुतियां

एसएस पब्लिक सी.सै. स्कूल में फाग उत्सव समारोहपूर्वक मनाया

वसीम अकरम कुरैशी

जयपुर,राजस्थान (ब्यूरो): सांगानेर स्थित गोविंदपुरा के एसएस पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल में फाग उत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया। इसमें शाला के बालक-बालिकाओं एवं स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। फाग उत्सव के अंतर्गत बालकों ने राधा कृष्ण बनकर भगवान के गानों पर प्रस्तुतियां दी। वहीं पुष्प वर्षा कर एक-दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर स्कूल निदेशक डॉ. ओपी टांक ने बालकों को होली के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। वहीं प्रबंध निदेशक एडवोकेट घनश्याम टेलर ने बालकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही स्कूल प्रधानाचार्य शिवपाल प्रजापत ने बालकों को उनके कॅरियर के बारे में बताते हुए रंगोत्सव पर विस्तार से प्रकाश डाला। समारोह में सभी आगंतुकों का एडवोकेट घनश्याम टेलर ने आभार व्यक्त किया।

Karunakar Ram Tripathi
106

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap