Tranding
Thu, 04 Jun 2026 08:05 PM

पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोजगार मेला 5 मार्च को


ब्युरो चीफ सैय्यद अनवर कादरी 

छत्रपति संभाजीनगर औरंगाबाद, महाराष्ट्र।

जिला कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र तथा देवगिरी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, स्टेशन रोड, छत्रपति संभाजीनगर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार (दि. 5) को पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।

मेले में विभिन्न नामांकित कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहकर सीधे साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती करेंगे। प्रमुख कंपनियों में Toyota Kirloskar Motor, BG LI-IN Electricals Ltd., Liebherr Appliances India Pvt. Ltd., Varroc Engineering Limited, Metalman Auto Pvt. Ltd., Radico NV Distilleries Maharashtra Ltd. सहित कुल 16 प्रतिष्ठान शामिल हैं। इन कंपनियों से लगभग 800 रिक्त पद प्राप्त हुए हैं।

रोजगार मेले में किसी भी शाखा के स्नातक, इंजीनियरिंग, डिप्लोमा, आईटीआई, एचएससी तथा एसएससी उत्तीर्ण युवक-युवतियों के लिए शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट www.rojgar.mahaswayam.gov.in पर उपलब्ध रिक्तियों के लिए अपनी एम्प्लॉयमेंट नोंदणी के यूजर आईडी व पासवर्ड से लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी बायोडाटा की 16 प्रतियां साथ लेकर सीधे साक्षात्कार के लिए भी उपस्थित हो सकते हैं।

ऑनलाइन पंजीकरण या आवेदन में किसी प्रकार की समस्या होने पर कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 0240-2954859 पर कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।

सहायक आयुक्त रा. नि. वाकुडे ने युवाओं से अपील की है कि वे गुरुवार (दि. 5) को सुबह 9:30 बजे देवगिरी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में उपस्थित होकर अपनी पात्रता के अनुसार विभिन्न नियोक्ताओं को साक्षात्कार दें और रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
51

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap