Tranding
Thu, 04 Jun 2026 11:53 AM

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत कोहरे व ओवर स्पीडिंग से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु संयुक्त अभियान

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से आज महराजगंज– फरेंदा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या–730 पर स्थित ITM चौकी के पास यातायात पुलिस एवं आरटीओ की संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कोहरे के कारण कम दृश्यता से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए गए तथा स्पीड राडार गन के माध्यम से तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्यवाही की गई।

इस अवसर पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, कोहरे के समय सावधानी बरतने एवं सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा- निर्देशों के प्रति जागरूक किया गया।

महराजगंज पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा आगे भी इस प्रकार के अभियान निरंतर चलाए जाते रहेंगे, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Karunakar Ram Tripathi
54

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap