Tranding
Fri, 29 May 2026 08:23 PM

बैरिया के एक मजदूर की दानापुर में हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बैरिया थाना क्षेत्र के,बैरिया पंचायतअंतर्गत,चूड़ीरवाटोला वार्ड नंबर 2 निवासी,हरेंद्र प्रसाद कुशवाहा के 27 वर्षीय पुत्र,शिवशंकर कुशवाहा, विगत दो महापूर्व दानापुर में किसी छड़ कंपनी में मजदूरी करने के लिए गए थे,जहां शिवशंकर वेल्डर का काम करते थे।

बैरिया के वार्ड नंबर 2 के वार्ड सदस्य,शंकर राम ने संवाददाता को बताया कि दो माह पहले वह अपनी पत्नी को लेकर दानापुर किसी छड़ कंपनी में काम करने के लिए गए हुए थे,7 जनवरी 2025 को वेल्डर का काम कर रहे थे, उसी समय उनके माथे पर अचानक लोहे का प्लेट गिर गया,इससे घटना स्थल पर उनकी मौत हो गई,इसके बाद कंपनी के लोगों के द्वारा पटना के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया,जहां उनको चिकित्सकों मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की सूचना कंपनी वाले ने इसकी पत्नी,अंजली देवी को दी,सूचना मिलते ही उसकी पत्नी बेशुद्ध हो गई, कुछ देर बाद इसकी सूचना वहअपने परिजनों को दिया। सूचना मिलते ही मृत शिव शंकर के परिजन उसके शव को लाने के लिए पटना चले गए,मृतक के परिवार वालों ने संवाददाता को बताया कि देर रात तक लाश लेकर परिजन बैरिया की चूड़िहरवा टोला में पहुंच जाएंगे।अपने घर का अकेला कमाऊ पुत्र था,शिव शंकर के भरोसे ही पूरा परिवार का भरण पोषण होता था,दो भाइयों में बड़ा भाई था, शिवशंकर का एक छोटा भाई बिट्टू कुमार जो पढ़ाई करता है,3 वर्ष पूर्व मृतक की शादी हुई थी,अभी शिवशंकर का कोई संतान भी नहीं हुआ था, पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे परिवारजनों में गम का माहौल छाया हुआ है,साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा है।

Karunakar Ram Tripathi
111

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap