Tranding
Thu, 16 Apr 2026 03:25 AM

यातायात नियमों के पालन को लेकर उभांव पुलिस टीम ने कस्बे में चलाया चेकिंग अभियान

धनंजय शर्मा

बिल्थरारोड, बलिया। उभांव थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई। यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस टीम ने कस्बे वह ग्रामीण क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, तीन सवार, कागजात की कमी, ओवरलोडिंग तथा अन्य यातायात उल्लंघन के मामले में कुल155 चालान काटे गए।

इसके साथ ही गंभीर नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर शक्ति दिखाते हुए 4 वाहनों को पुलिस ने सीज कर दिया। पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य की जा रही है। उभांव थानाध्यक्ष संजय शुक्ला ने बताया कि आगे भी ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े और सड़क सुरक्षा में सुधार हो सके। उन्होंने स्थानीय लोगों से नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि यातायात नियम हमारी सुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं, इसलिए उनका पालन हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

यह अभियान क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों ने पुलिस की इस सख्ती का स्वागत किया है।

Karunakar Ram Tripathi
49

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap