Tranding
Sun, 08 Nov 2026 04:35 PM
राजनीति / Jul 10, 2023

सशक्तिकरण निदेशालय के घेराव की दी चेतावनी।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की बैठक आज केन्द्रीय कार्यालय बर्रा-8 में सम्पन्न हुई। जिसमें दिव्यांगजन अधिनियम 2016 का अनुपालन कराने, नौकरी, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा की सौ फीसदी गारंटी देने के लिए सामाजिक समानता कानून बनाने, दिव्यांग पेंशन पांच हजार रूपया करने, सरकारी नौकिरयों में आरक्षण कोटा पुरा करने, दिव्यांग व्यक्तियों व उनके बच्चों को प्राथमिक से लेकर उच्च स्तर की निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने, मूकबधिर दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए हर जिले में बेरा जांच की सुविधा प्रदान करने, निःशुल्क सरकारी आवास उपलब्ध करवाने, निःशुल्क ईलाज हेतु आयुष्मान कार्ड जारी करवाने व आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांगजनों को अन्त्योदय कार्ड जारी करवाने, दिव्यांगजनों का आय प्रमाण पत्र गरीबी रेखा से नीचे का बनाने की मांग की गयी। यदि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग मांगों को पूरा नहीं करता है तो 04 सितम्बर को उ0प्र0 के सभी दिव्यांगजन दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय का घेराव करेंगे और मांगों को पूरा करने के लिए आन्दोलन करेंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की सरकार मांगों को जल्द पूरा करे। नौकरी, रोजगार के आभाव में दिव्यांगजन, पेट भरने के लिए भिक्षा मांगने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए जो कानून बने हैं या सरकारी योजनाओं का लाभ दिव्यांगजनों नहीं मिल पा रहा है जिसकी वजह से राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आन्दोलन शुरू करने का निर्णय लिया है।

आज की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, आनन्द तिवारी, अशोक कुमार, अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, दिनेश यादव, दिलीप कुमार आदि शामिल थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
160

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap