Tranding
Sun, 08 Nov 2026 08:47 AM
अपराध / Nov 13, 2025

जमीन रजिस्ट्री का झांसा देकर 8.25 लाख की की गई ठगी,प्राथमिकी हुई दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के बानूछप्पर में तीन धुर जमीन रजिस्ट्री का झांसा देकर राजेश्वर यादव से 8 लाख 25 हजार के ठगी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कालीबाग थाना क्षेत्र के छावनी वार्ड नंबर 5 निवासी राजेश्वर यादव ने शिकारपुर थाना क्षेत्र में मलदहिया निवासी,गेना चौधरी उसके पुत्र रामेश्वर चौधरी और पुत्री सेनरपति देवी पर बानूछपर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्राथमिकी में राजेश्वर यादव ने बताया है कि आरोपियों के तीन धुर जमीन रजिस्ट्री करने की बात 9.25 लाख रुपए में तय हुई थी,उन्हें गावाह के सामने 2 लख रुपए एडवाइस दे दिए,उसके बाद में ₹6 लाख 25 हजार नगद भुगतान किया,बकाया एक लाख रजिस्ट्री दिन देने की बात कही गई थी। रुपया लेने के बाद नामजदअभियुक्त रजिस्ट्री करने सेआनाकानी करने लगे,तब हमलोग परिवार के साथअभियुक्त के घर पर पूछताछ करने गए तो वे लोग जमीन रजिस्ट्री करने से इनकार कर दिए,गाली गलौज और धजामुक्की करके भगा दिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
113

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap