Tranding
Sun, 08 Nov 2026 08:21 PM

मानक के विरुद्ध धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को पुलिसकर्मियों ने हटवाया

चौक बाजार,महराजगंज, उत्तर प्रदेश

चौक थाने की पुलिस ने थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्त के कुशल नेतृत्व में रविवार को अभियान चलाकर थानाक्षेत्र के धार्मिक केंद्रों पर लगे मानक विरुद्ध लाउडस्पीकरों को हटवा दिया है ।

थानाध्यक्ष ने बताया कि विभागीय साशनादेश के क्रम में गांव में रह रहे लोगों को तेज ध्वनि से परेशानियां न हो जिसे ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में स्थित मस्जिदों व मंदिरों पर लगे आवश्यकता से अधिक लाउडस्पीकरों को उतरवा दिया गया है । इस क्रम में क्षेत्र के

दरहटा,खजुरिया,धरमौली, नाथनगर, चौक बाजार आदि स्थानों पर कार्रवाई की गयी है ।इस अवसर पर कांस्टेबल अभय कुमार सिंह,बृजेश यादव,विजय कुमार पाल, मनोज यादव आदि दर्जनों पुलिसकर्मी सम्मिलित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
92

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap