Tranding
Sun, 08 Nov 2026 03:40 AM

स्नेह मिलन समाज की एकता का प्रतीक - घुमरिया

मीणा समाज का स्नेह मिलन समारोह आयोजित।

जयपुर, राजस्थान।

राजधानी जयपुर के निकट फागी कस्बे के जय मिनेश प्रांगण में मीणा समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष केसी घुमरिया ने की।

समारोह में समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं की उपस्थिति में कॉलेज से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा समाज के संपूर्ण कार्यकारिणी के पुनर्गठन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। अध्यक्ष केसी घुमरिया ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दीपावली स्नेह मिलन जैसे आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं, और यही समाज की वास्तविक पहचान है। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि मीणा समाज की आम सभा आगामी 7 दिसंबर को आयोजित की जाएगी, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और समाजहित के आगामी कार्यों की रूपरेखा तय की जाएगी। कार्यक्रम में गीता राम मीणा, सायर मल मीणा, कैलाश मीणा, रणजीत मीणा, शैतान सिंह मीणा, नृसिंह मीणा, रामफूल मीणा, रामकरण मीणा, रामजी लाल व रामसहाय मीणा सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
92

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap