Tranding
Fri, 27 Feb 2026 11:45 PM
अपराध / Sep 03, 2025

निजी नर्सिंग होम में जच्चा बच्चा की मौत पर हुआ हंगामा,मचा बवाल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

शहर के अस्पताल रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान जच्चा बच्चा की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा किया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस पहुंची।आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराई। मृतका लोरिया के सौराहा निवासी,चंदन कुमार की पत्नी,सुनीता देवी बताई गई है। चंदन वैशाली के गोरौल ब्लॉक में काम करते हैं।परिजनों ने बताया कि कई दिनों से डॉक्टर सबाशरीन के के यहां इलाज चल रहा था।प्रसव पीड़ा के बाद यहां लाया गया,9 माह से अधिक हो गया था,यहां ऑपरेशन के दौरान बच्चा बच्चा की मौत हो गई।मौत के बाद यहां के चिकित्सक,कर्मी,खानापूर्ति के लिए रेफर कर दिया।थाना अध्यक्ष,मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
77

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap