Tranding
Fri, 27 Feb 2026 01:07 PM

डिजिटल अरेस्ट कर एक युवक से ₹85 हजार की करली साइबर ठगी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जोगापट्टी के मच्छरगावा निवासी एक युवक को 3 घंटे तक डिजिटलअरेस्ट कर,85 हजार रुपए की ठगी,साइबर अपराधियों ने कर ली।इस मामले में पीड़ित,दीपू कुमार के शिकायत पर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है पुलिस मामले की छानबीन में जुड़ गई है।पीड़ित दीपू कुमार ने संवाददाता को बताया कि साइबरअपराधियों ने मोबाइल से लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजने काआरोप लगा 3 घंटे 10 मिनट तक डिजिटल अरेस्ट कर रखा,साथ ही धमका कर पे फोन से एक बैंक खाता से 85 हजार डलवा दिया। साइबर थाना के डीएसपी,गौतम शरण ओमी ने संवाददाता को बताया कि दीपू कुमार ने पुलिस से बताया है कि13 मई को दोपहर उनके मोबाइल पर एकअनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉलआया, फोन करने वाले ने कहा कि मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन से बोल रहा हूं,तुम एक मोबाइल नंबर से लड़कियों का अश्लील मैसेज भेज रहे हो,हम इस मामले में तुम्हारे खिलाफ 20 से ज्यादा केस दर्ज हुआ है, गिरफ्तारी का वारंट है।दीपू ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा के उक्त नंबर उसका नहीं है,तो फोन करने वाला उसका आधार नंबर बताकर उससे तरह-तरह से धमकी देने लगा इसके बाद उसने टेलीकॉम, सीबीआई,मनी लॉन्ड्रिंग, आरबीआई केअधिकारी को कांफ्रेंस पर बात करने का झांसा देकर दीपू कोअपने चंगुल में ले लिया।व्हाट्सएप कॉन्फ्रेंस कॉल में फर्जी अधिकारी से तरह-तरह के प्रश्न पूछने का षड्यंत्र रचकर उसको तरह तरह से धमकाने लगा।बातचीत के दौरान उसने

बैकग्राउंड से वायरलेस, पुलिस गाड़ी, सायरन कीआवाज आ रही थी।

Karunakar Ram Tripathi
81

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap