Tranding
Fri, 27 Feb 2026 11:42 PM

किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर, किसानों द्वारा सरकार को चेतावनी।

अमित कुमार त्रिवेदी

कानपुर नगर,उत्तर प्रदेश।

बिधनू 15/03/2023 दिन बुधवार को " खेतिहर किसान मज़दूर यूनियन" की विशाल किसान महापंचायत का आयोजन जमरेही ग्राम महासभा में आहूत किया गया। जिसमे किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ साथ बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया।

  जिसमे किसानों ने अपनी विभिन्न प्रमुख समस्याओं का ज़िक्र किया जिनमें प्रमुख्तः से आयुष्मान कार्ड व किसान सम्मान निधि से बहुत किसान वंचित है।

अन्य प्रमुख समस्याओं में M.S.P में पंजाब व हरियाणा की तर्ज पर पर अधिकतम पर खरीद की जाए। ग्रामीण स्वास्थ केंद्रों में उचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 

शिक्षा का राष्ट्रीयकरण किया जाए,जिससे गरीब किसान के बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण कर सके।

कृषि यंत्रों पर विशेष सब्सिडी प्रदान की जाए।

न्याय पंचायत स्तर पर छोटे - शीत ग्रह का निर्माण किया जाए जिसमे कृषि उत्पाद को देर तक व उचित मूल्य मिलने तक संरक्षित किया जा सके।

सभा में निर्णय लिया गया की अगर समस्याओं का समाधान जल्द नही किया गया तो विभिन्न स्थानों पर धरना - प्रदर्शन और अनशन किया जायेगा।

          बैठक में प्रमुख रूप से प्रांतीय अध्यक्ष हिरेंद्र नाथ दीक्षित, महामंत्री कमल चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार पाल, मीनाक्षी सिंह, उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, संतोष तिवारी ,सियाराम वर्मा, अशोक, मुन्ना तिवारी, विष्णु, रामदीन वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap