Tranding
Wed, 15 Apr 2026 09:52 PM

भाजपा नेता का बयान निंदनीय, मंत्री पद से हटाया जाए : सरूर

जयपुर। वरिष्ठ समाजसेवी एवं स्टार जेम्स के डायरेक्टर सुरूर अहमद ने कहा कि भाजपा नेता एवं मध्य प्रदेश के मंत्री का बयान दुर्भाग्यपूर्ण एवं अत्यंत निंदनीय है। भाजपा नेता ऐसे समय में जब पूरे देश को एक साथ खड़े होकर भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाना चाहिए उस वक्त भी इस तरह की टिप्पणी कर अल्पसंख्यक समाज, सेना एवं नारी शक्ति का अपमान कर रहे हैं। भाजपा आलाकमान को चाहिए कि अपने ऐसे नेताओं पर लगाम लगाई जाए। वहीं सुरूर अहमद ने पीएम नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह करते हुए कहा कि अपशब्दों को इस्तेमाल कर भारतीय सेना एवं नारी शक्ति को कमजोर करने वाले भाजपाई मंत्री को मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त करें, ताकि सेना का मनोबल सशक्त बना रहे।

Karunakar Ram Tripathi
98

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap