Tranding
Fri, 27 Feb 2026 08:00 PM

कोतवाली बलिया पुलिस ने हत्या के प्रयास से सम्बन्धित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

धनंजय शर्मा

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्यामकान्त के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस बयान के अनुसार दिनांक 09.06.2025 को थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा उ0नि0 आदर्श श्रीवास्तव मय हमराह के थाना हाजा से प्रस्थान कर माननीय न्यायालय सी0जे0एम0 बलिया महोदय के एसटी नं0- 393/22 अ0सं0 98/22 धारा 307, 324, 147, 148, 34 भा0द0वि0 बनाम राजा शाह वगैरह से सम्बन्धित वारण्टी गणेश शाह पुत्र रामायन शाह निवासी बनकटा थाना कोतवाली जनपद बलिया की गिरफ्तारी के क्रम में अभियुक्त के घर पर दबिश दी गयी तो अभियुक्त उपरोक्त घर के बाहर मौजूद मिला जिसे माननीय न्यायालय द्वारा जारी उपरोक्त गिरफ्तारी आदेश से अक्षरशः अवगत कराते हुए समय करीब 09.15 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा वारण्टी के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा दिया गया।

Karunakar Ram Tripathi
76

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap