Tranding
Sun, 31 May 2026 04:19 AM

धूमधाम से मनाया गया सरहुल का त्योहार

रिपोर्ट :विनोद विरोधी

गया, बिहार

गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड के बुमेर पंचायत के वरसुदी गांव में कदल-बरसूदी आदिवासी भोक्ता युवा मंच के तत्वाधान में सरहुल का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। गांव के अधिकांश महिलाओं व पुरुषों ने पारंपरिक नए वस्त्रों में मौजूद दिखे।कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रखंड प्रमुख गीता देवी ने फीता काटकर किया। मंच के संचालनकर्ता व समाजसेवी हरेंद्र सिंह भोक्ता ने बताया कि सरहुल का त्योहार आदिवासी समाज की प्राकृतिक पर्व के रूप में प्रत्येक वर्ष कृषि कार्य प्रारंभ होने के अवसर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर भोक्ता समुदाय के स्त्री पुरुष मांदर की थाप पर थिरकते भी रहे तथा प्रसाद के रूप में महुआ एवं खीर का वितरण किया गया। इस मौके पर मौजूद अन्य लोगों में विधायक प्रतिनिधि रामविलास शर्मा, सोमर सिंह भोक्ता ,तिलेश्वर सिंह भोक्ता, प्यारेलाल, लखन सिंह भोक्ता,हरि मांझी, केदार सिंह भोक्ता, रामजतन सिंह भोक्ता, रुपलाल सिंह भोक्ता, केवल सिंह भोक्ता समेत बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

Karunakar Ram Tripathi
27

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap