Tranding
Wed, 03 Jun 2026 08:28 PM

विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता शिविर।

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर वैशाली के तत्वावधान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह और अवर न्यायाधीश सह प्राधिकार सचिव रितु कुमारी के निर्देश पर पारा विधिक सेवक संतोष कुमार और अमरेश कुमार के नेतृत्व में लालगंज के जी ए उच्च माध्यमिक विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक पारसनाथ यादव ने की ।इस दौरान पीएलभी संतोष कुमार व अमरेश कुमार ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बताया कि पर्यटन के महत्व और इसके सामाजिक, सांस्कृतिक राजनीतिक और आर्थिक महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। पर्यटन दिवस मनाने की शुरुआत साल 1980 में थॉमस कुक ने की थी।इसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक़ पर्यटन को बढ़ावा देना और विभिन्न सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के लोगों के बीच आपसी समझ और सहयोग को उजागर करना है। पर्यटन न केवल हमें एक दूसरे की संस्कृतियों,परंपराओं और इतिहास को जानने-समझने का मौका प्रदान करता है, बल्कि यह विभिन्न देशों के आर्थिक विकास,रोजगार के अवसर और पर्यावरणीय संतुलन के लिए भी महत्वपूर्ण है । विश्व पर्यटन दिवस 2024 की थीम हैं "पर्यटन और शांति"।इस थीम का उद्देश्य है "पर्यटन समुदायों को बदल सकता है।रोजगार पैदा कर सकता है,समावेश को बढ़ावा दे सकता है और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकता है साथ ही हाजीपुर कोनहरा स्थित दुर्गा मंदिर में भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें पैनल अधिवक्ता अनसूईया कुमारी और पीएलभी निर्मला कुमारी द्वारा विश्व पर्यटन दिवस पर लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम में शिक्षक कमलजीत कुमार,दिलीप कुमार कश्यप,रोहित कुमार,सौरभ कुमार,हिमांशु मंदिलवार,रचना कुमारी,रीता प्रियदर्शनी,अस्मिता कुमारी,अर्चना कुमारी, डॉली रानी सिंह,गुंजन कुमारी,अब्दुल कादिर,लुत्फुर्रहमान, प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
106

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap