Tranding
Sun, 08 Nov 2026 11:04 AM

दोहरीघाट सिंचाई परियोजना की नहर भुजैनी और डफलपुरा के मध्य हुई क्षतिग्रस्त

धनंजय शर्मा

बेल्थरा रोड, बलिया। बिल्थरारोड तहसील अंतर्गत दोहरीघाट सिंचाई परियोजना की नहर गोपालपुर और भुजैनी के मध्य टूट जाने से सैकड़ो बीघे खेत जलमग्न हो गया हैं। साथ ही सिकरियां-मालीपुर मार्ग पूर्ण रूप से बंद हो गया है। हालांकि रास्ते को शीघ्र चालू करने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है।

आपको बताते चलें कि आज कल किसानों द्वारा धान के बेहन डालने का कार्य चल रहा है। दोहरीघाट सिंचाई परियोजना की मुख्य नहर को 28 मई को ही चालू किए जाने का सरकारी फरमान था,13-14 दिनों बाद दोहरीघाट सिंचाई परियोजना की अंतिम माइनर पशुहारी रजवाहा में पानी पहुंचने के साथ ही डफलपूरा-भुजैनी के मध्य लोहटा पचदौरा के सामने नहर टूट गई।

इस संदर्भ में सिंचाई विभाग के जेई मुन्ना कनौजिया ने नहर टूटने का कारण चूहा, साही आदि जंगली जानवरों को बताया जो अत्यधिक गर्मी के कारण अपने बिलों को तेजी से खोदना शुरू कर देते हैं। इन्हीं बिलों से जल रिसाव के कारण ही नहर पर बनी सड़क दबकर टूट गई। सड़क टूटने से सिकरिया मालीपुर मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। सड़क के मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, एक जेसीबी सहित चार ट्रैक्टर ट्राली सड़क मरम्मत में लगे हुए हैं। ठेकेदार अमरनाथ सिंह, झारखंडे सिंह और निर्भय नारायण सिंह के अनुसार अगले 4 घंटे में इस रास्ते से आवागमन चालू हो जाएगा सड़क मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है ।

नहर/सड़क आज रात में ही टूटी, अचानक सड़क दबकर टूट जाने से कोई हादसा भी हो सकता था। सिकरिया मालीपुर के रास्ते यात्रा करने वाले यात्रियों से गुजारिश है की रास्ता बंद हो जाने से किसी वैकल्पिक मार्ग का चयन कर अपनी यात्रा पूर्ण करें।

Karunakar Ram Tripathi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap