Tranding
Thu, 16 Apr 2026 03:05 AM

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाई गई अहिल्याबाई होलकर की जयंती

धनंजय शर्मा

बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी के जिला कार्यालय पर अहिल्या बाई होलकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अहिल्याबाई होलकर को नमन करते हुए उनके वीरता एवं समाज सेवा पर चर्चा करते हुए कहा की हमें अपने इतिहास से सिखाते हुए ही सामाजिक समरसता एवं समता मूलक समाज का निर्माण करना है जहां गरीब की आवाज सुनी जाए वंचितों की बात कहीं जाए और उनका अधिकार दिलाने की दिशा में काम किए जाएं। समाजवादी पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में देश के महान हस्तियों के विचारों का सम्मान करते हुए सामाजिक समरसता एकता अखंडता और भाईचारा को बढ़ावा देने के दिशा में कार्य करती है।हमारे नेता के नीतियों में विकास और रोजगार प्रथम है।

इस अवसर पर बीरबल राम, राजन कन्नौजिया,सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हाजी" श्रीमती चिन्ता यादव, रविन्द्र यादव, नित्या सैनी, जगमोहन बिंद,सुरेन्द्र यादव, रामनाथ पासवान चंदन यादव आदि उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
93

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap