Tranding
Wed, 17 Jun 2026 01:44 PM

ग्रामीणों सहित अभिभावक, छात्र - छात्राओं ने सड़क निर्माण के लिए उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।

धनंजय शर्मा

बिल्थरारोड,बलिया, उत्तर प्रदेश।

तहसील दिवस पर बिल्थरारोड मार्ग से चकिया, मक्षौवा गाँव को जाने वाली सड़क एक दशक पहले से खस्ताहाल होने के कारण, सड़क निर्माण के लिए लगभग आठ सौ से अधिक लोगों द्वारा हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया गया। ज्ञात हो कि इस मार्ग का निर्माण लगभग पन्द्रह वर्ष पूर्व में हुआ था। उसके बाद कभी किसी भी जनप्रतिनिधि या जिम्मेदार अधिकारी द्बारा इस मार्ग का निर्माण तो दूर मरम्मत तक की सुध नहीं लिया गया। जब कि इस खस्ताहाल मार्ग पर नन्हे मुन्हे बच्चों का दो- दो विद्यालय स्थित है। जिसमें प्रतिदिन लगभग पच्चीस सौ बच्चों के साथ लगभग आठ सौ अभिभावक,आध्यापक व दो दो गाँव के ग्रामीणों का आना जाना होता है।पूर्व में भी इस मार्ग के निर्माण का मांग लोगों द्बारा किया जा चुका है।इस खस्ताहाल मार्ग को लेकर अभिभावकों, छात्र छात्राओं,विद्यालय परिवार व ग्रामीणों में काफी रोष है। ज्ञापन देने में मुख्य रूप से डा० अमित सिंह, डा० आलोक गिरि, जयप्रकाश गिरि प्रधानाचार्य,रूपक कुमार आचार्य, पवन वर्मा, संजय श्रीवास्तव, हेमंत शुक्ला, राजेश गुप्ता आदि उपस्थिति रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
149

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap