Tranding
Fri, 27 Feb 2026 11:01 AM

जनपद में एक थानाध्यक्ष सहित दो चौकी प्रभारी का स्थानांतरण

चंद्रशेखर यादव होंगे सीयर के चौकी प्रभारी

धनंजय शर्मा

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बृहस्पतिवार देर रात जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु जिले की एक थाना अध्यक्ष दो चौकी प्रभारी, एक निरीक्षक, दो उप निरीक्षकों सहित दो आरक्षियों को इधर से उधर कर दिया है।

एसपी द्वारा प्रशासनिक एवं जनहित में किए गए स्थानांतरण क्रम में प्रभारी स्वाट टीम उप निरीक्षक हितेश कुमार को भीमपुरा थानाध्यक्ष बनाते हुए मदन पटेल को क्राइम ब्रांच से संबद्ध कर दिया गया है जबकि चौकी प्रभारी सीयर उप निरीक्षक बांक बहादुर सिंह को क्राइम ब्रांच भेजते हुए उप निरीक्षक चंद्रशेखर यादव को चौकी प्रभारी सीयर थाना उभांव बनाया गया है।

निरीक्षक नंदकुमार तिवारी को पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच, उप निरीक्षक अजय साहनी को थाना नरहीं से प्रभारी स्वाट टीम, उप निरीक्षक शुभेंदु सिंह को थाना बांसडीह रोड से चौकी प्रभारी गोपाल नगर थाना रेवती, आरक्षी रमेश कुमार यादव को नगरा से स्वाट टीम और आरक्षी अरविंद कुमार यादव पाल को भीमपुरा से स्वाट टीम हेतु भेजा गया है।

एसपी द्वारा इस फेर बदल को जिले में कानून व्यवस्था को और भी चुस्त दुरुस्त बनाए जाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Karunakar Ram Tripathi
93

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap