Tranding
Fri, 27 Feb 2026 11:48 PM
खेल / Apr 15, 2023

साइकलिंग में रजत पदक विजेता संजीत एवं कोच सत्येंद्र को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

स्पेशल ओलंपिक्स यू पी पूर्व द्वारा राष्ट्रीय खेलों के कानपुर चैप्टर के रोलर स्केटिंग के स्वर्ण पदक विजेता प्रेरणा स्कूल के आदर्श एवं उम्मीद आशा किरण के साइकलिंग में रजत पदक विजेता संजीत एवं कोच सत्येंद्र को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के एरिया डायरेक्टर मनोज सिंह, लक्ष्मी योग केंद्र के संचालक अरुण मिश्र, हैंडीकैप्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष हृदयेश सिंह एवं संस्था की ज़ोनल कोऑर्डिनेटर अलका मिश्रा , रीता , शालिनी, संजू, नरेंद्र पाण्डेय, सत्यम,सोमिल बजाज आदि उपस्थित रहे।सम्मान समारोह के साथ ही मनोज सिंह ने सभी विशेष स्कूलों के प्रतिनिधियों से बातचीत करके कानपुर के विशेष खिलाड़ियों की राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता को बढ़ावा दिया जाये एवं सभी के प्रश्नों के समुचित उत्तर दिये। सभी स्कूलों से आये हुये प्रतिनिधियों ने भी आशान्वित होते हुये निर्देशानुसार अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विजेताओं के अभिभावक बहुत उत्साहित एवं भाव विभोर नज़र आये।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
135

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap