Tranding
Sat, 30 May 2026 08:38 AM

थाना उभांव के कंपोजिट विद्यालय पड़री में महिला सुरक्षा हेतु पुलिस मिशन शक्ति टीम द्वारा किया गया जागरूक

धनंजय शर्मा

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज- 5 .0 के अंतर्गत थाना उभाव के कंपोजिट विद्यालय पड़री में उपनिरीक्षक सुमित तिवारी, कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, महिला आरक्षी रीना तिवारी, मिशन शक्ति टीम के द्वारा बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण तथा महिला सुरक्षा अभियान के तहत उनसे संबंधित समस्याओं के निदान हेतु जागरुक किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं तथा उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए विभिन्न कानूनों से भलीभांति अवगत कराया गया और बताया गया कि कठिन परिस्थितियों में धैर्य विवेक एवं संयम से काम लेते हुए अपनी सुरक्षा करें तथा डायल 112,1076,1090 ,102,108 में फोन करके मदद प्राप्त करें। साइबर क्राइम के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि साइबर ठगों से सावधान रहते हुए किसी प्रकार के लिंक,अनचाही कॉल्स रिसीव न करें।तथा ऐसे कॉल के सम्बंध में तत्काल टोल फ्री नम्बर 1930 डायल कर सूचना दें।

Karunakar Ram Tripathi
100

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap