Tranding
Tue, 14 Apr 2026 08:48 AM

आम के बगीचे में गमछा से फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

गोपालपुर थाना क्षेत्र के उत्तर घोंघा पंचायत में प्रातःसमय एक युवक ने आत्महत्या कर ली।मृतक की पहचान कहवा टोला निवासी,ललन शाह के 23 वर्षीय पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है। संवाददाता को पता चला है कि वह सुबह शौच के लिए घर से निकला था,कुछ देर बाद ग्रामीणों ने सूचना दी कि उसनेआम के बगीचे में गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे,उन्होंने शव को फंदे से उतार कर बगीचे में लेटा दिया,इसके बाद गोपालपुर थाना पुलिस वहां पहुंची,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। प्रभारी थानाअध्यक्ष, धनंजय सिंह ने संवाददाता को बताया कि प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। मृतक के गले पर फंदे के निशान मिले हैं,परिजनों ने आत्महत्या करने के बारे में पूछने पर कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस यूडी केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी।

Karunakar Ram Tripathi
117

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap