Tranding
Fri, 27 Feb 2026 11:33 AM

श्रद्धांजलि सभा में बाराचट्टी पहुंचे विश्वकर्मा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल आनंद

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी प्रखंड स्थित जहांगीरा गांव के जाने-माने समाजसेवी भीम विश्वकर्मा के पिता सोहराय मिस्त्री के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विश्वकर्मा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल आनंद बाराचट्टी पहुंचे। उन्होंने दिवंगत सोहराई मिस्त्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि वे ईमानदार एवं मेहनती परिवार से जुड़े रहे हैं उनके निधन से समाज एवं इलाके की अपनी क्षति हुई है।उन्होंने दिवंगत सोहराई मिस्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत सोहराय मिस्त्री के के परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट की तथा इस दुख की घड़ी में धैर्य साहस से काम लेने की सलाह दी। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग भी उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। गणमान्य लोगों में स्थानीय रोही पंचायत के मुखिया विजय प्रसाद सिन्हा,सरपंच विनोद पासवान ,भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी, दिवाकर विश्वकर्मा, कैलाश विश्वकर्मा आदि प्रमुख थे। गौरतलब है कि दिवंगत सोहराई मिस्त्री का निधन बीते 10 मई 2025 को असामयिक निधन अपने पैत्रृक गांव जहांगीरा में हो गया था। वे करीब 80 वर्ष के थे।उनके निधन के 13 दिन पूर्व उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
98

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap