Tranding
Fri, 27 Feb 2026 12:21 PM

दिल्ली में जलवायु अनुकूल कृषि को लेकर आयोजित कार्यशाला में गया की रेखा ने की शिरकत।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जलवायु अनुकूल कृषि के लिए पारंपरिक किस्म के माध्यम से वर्षा आधारित क्षेत्र में कृषि जैव विविधता को पुनर्जीवित करने के लिए दिल्ली स्थित भारत सरकार की कृषि एवं कल्याण विभाग भवन में आयोजित कार्यशाला में गया के सहोदय ट्रस्ट की संचालिका रेखा कुमारी ने भी बिहार से एकमात्र प्रतिनिधित्व की। कार्यशाला में स्वदेशी व स्थानीय बीजों का भी प्रदर्शन किया गया।उक्त कार्यक्रम आर आर ए नेटवर्क एवं डब्ल्यू ए एस एस ए एन के सौजन्य से आयोजित किया गया। जिसमें भारत सरकार की कृषि एवं कल्याण विभाग के मुख्य सचिव दिवेश चतुर्वेदी समेत अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया तथा बिहार सहित पंजाब, तमिलनाडु, कर्नाटक,पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों से आए स्वदेशी बीजों का मुआयना भी किया।इधर इस कार्यशाला में गया के कोहवरी गांव में संचालित सहोदय ट्रस्ट की संचालिका रेखा कुमारी द्वारा शिरकत किए जाने पर इलाके के अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है और कहा है कि उनके क्रियाकलापों से जिले के अलावा सूबे के अनेक जिलों में इस तरह के प्रयोग से आम किसानों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

Karunakar Ram Tripathi
131

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap