Tranding
Fri, 05 Jun 2026 04:05 AM
धार्मिक / May 15, 2025

निरंकारी मिशन ने किया संत समागम का आयोजन।

 समागम में पहुंचे केंद्रीय ज्ञान प्रचारक रीता यादव 

बोली -वर्तमान में दुनिया को इंसानियत प्रेम और भाईचारे की है जरूरत

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

संत निरंकारी मिशन जमुहार ब्रांच के तत्वाधान में जिले के बाराचट्टी स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में निरंकारी संत समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मिशन के केंद्रीय ज्ञान प्रचारक श्रीमती रीता यादव ने आध्यात्मिकता का संदेश देते हुए उपस्थित जनसमूह को बताया कि संसार को इंसानियत, प्रेम और भाईचारे की अति आवश्यक है, जो निराकार ईश्वर के पहचान से ही संभव हैं। उन्होंने मिशन के प्रमुख उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि मानव मूल्यों का जो ह्रास हो रहा है उसे बचाना निहायत जरूरी हैं। इसे बचाने के लिए इंसान से इंसान में जुड़ाव होना ही मिशन का प्रमुख उद्देश्य हैं। उनके साथ प्रचार यात्रा में मिशन के संयोजक यदूनंदन प्रसाद, जमुहार ब्रांच के सेवा दल संचालक विष्णु देव यादव ,ब्रांच के प्रमुख कार्यकर्ता राजेश कुमार,मुखी संजय प्रसाद, शंकर प्रसाद, सेवादल संचालिका सरिता देवी के अलावे इंचार्ज रामू प्रसाद, रामचंद्र मिस्त्री,बसंत सिंह आदि की भूमिका सराहनीय रहा। इस अवसर पर डॉ. दीनानाथ के नेतृत्व में मुफ्त चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए लंगर की भी व्यवस्था किया गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
126

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap