Tranding
Tue, 14 Apr 2026 12:34 AM

मानव तस्करी का हुआ पर्दाफाश,नाबालिग लड़की को बेचने से बचाया गया

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

मानव तस्करी का भंडाफोड़ किया गया,पुलिस ने नाबालिग लड़की को शकुशल बचा लिया,जिसे खड़ी देश में बेचा जाना था, बलथर थाना क्षेत्र से 9 अप्रैल को लड़की का अपहरण हुआ था,पीड़ित के पिता नेअगले दिन थाने में शिकायत दर्ज कराई।मामले में नाबालिग लड़की और मां जेबुन निशा को आरोपी बनाया गया। बेतिया एस पी, डॉक्टर शौर्य सुमन ने विशेष जांच दल का गठन किया गया।एसआईटी की टीम तकनी की जांच के आधार पर पूर्णिया पहुंची,वाहन से लड़की को बरामद करने के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जांच में पता चला है कि पीड़िता की सहेली ने उसे घर से भागने के लिए बहकाया, इसके बाद उसकी मां,उसका पति मुन्ना,लड़की और रंजू देवी मिलकर लड़की को रक्सौल से होते हुए उस लड़की को मुजफ्फरपुर ले गए वहां 3 लाख रुपया में सौदा किया,आरोपी लड़की को पूर्णिया ले गए,जहां उसे मोहन शर्मा के यहां रखा गया,वाहन से उसे खड़ी देश भेजने की योजना थी,लेकिन पुलिस ने समय रहते कारवाई कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।एसडीपीओ,जय प्रकाश सिंह ने संवाददाता को बताया कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए जीएमसीएच भेजा गया है।

India khabar
117

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap