Tranding
Sun, 08 Nov 2026 04:59 PM

हजरत शाह दौला शाह र.अ. के उर्स पर उमड़ी भारी भीड़, दिखा गंगा जमुनी तहजीब का नजारा

मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर/महुआ (वैशाली) बिहार

जिले के महुआ नगर परिषद के वार्ड नंबर 23 में कब्रिस्तान स्थित हजरत शाह दौला शाह रहमतुल्ला अलैहे का सालाना उर्स बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। उर्स मुकद्दस के मौके पर यहां गंगा जमुनी तहजीब का संगम भी देखने को मिला। उर्स के मौके पर यहां सभी धर्म समुदाय के लोगों ने चादर पोशी कर देश में अमन-चैन और शांति भाईचारे की दुआएं मांगी। दूसरे ज़िले और प्रदेश से आए अकीदतमंदों ने चादर पोशी कर मन्नते मांगी।महुआ नगर परिषद वार्ड नंबर 23 के प्रतिनिधि उर्फी बाबू उर्फ यकीन अहमद ने कहा कि इस दरबार मे सच्चे दिल से मांगी गई मुरादे पूरी होती है।इस मौके पर समाजिक व मास्टर मोहम्मद दिलशेर, मास्टर मोहम्मद आशिक हसन,मास्टर मोहम्मद सेराज,हाजी मोहम्मद फहीम,मौलाना आसिफ रजा,मोहम्मद सद्दाम,मास्टर मोहम्मद शफी, मौलाना अब्दुल अली,हाफिज सईद,मोहम्मद कुद्दुस,शत्रुघ्न शाह, बीजेपी नेता मोहम्मद असगर अली,मोहम्मद महमूद आलम,मोहम्मद रुकनुद्दीन,मोहम्मद सुलतान,मोहम्मद गुलाम गजाली,मोहम्मद एहसानुल हक,आस मोहम्मद, मास्टर मोहम्मद शोएब,मोहम्मद तनवीर,मोहम्मद गुलाम रसुल,मोहम्मद शब्बीर, मोअज्जम सरकार, मोहम्मद मोसीम,मोहम्मद मुख्तार,मौलाना रियाजउद्दीन आदि लोग शामिल रहे।

Karunakar Ram Tripathi
142

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap