Tranding
Wed, 03 Jun 2026 07:14 PM

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण....

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 के दृष्टिगत महराजगंज जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने संयुक्त रूप से निर्धारित परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध संसाधनों एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधी उपकरणों, सीसीटीवी कैमरों और स्ट्रांग रूम का गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य से भी वार्ता की। इस वार्ता में उन्होंने परीक्षा के कुशल और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि सभी सुरक्षा उपकरण पूरी तरह से कार्यशील हों और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थिति को भी बारिकी से जांचा गया ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पर नजर रखी जा सके।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महोदय ने इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन से अपील की कि वे परीक्षा के दौरान सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके, इस पर कड़ी नजर रखें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन हर संभव कदम उठाएगा ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

Karunakar Ram Tripathi
157

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap