Tranding
Wed, 03 Jun 2026 08:19 PM

अचानक कटान तेज हो जाने के कारण अफरा तफरी व ग्रामीणों में दहशत का माहौल..

रिपोर्ट - मनोज कुमार पाण्डेय 

बैरिया, बलिया।

बाढ़ ने मचाई तबाही घर छोड़ने को लोग मजबूर। गोपाल नगर टाड़ी सरयू नदी के कटान के बाद गंगा उसपार नौरंगा गांव के सामने शनिवार को अचानक कटान तेज हो जाने के कारण गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया है। गंगा नदी से बस्ती की दूरी केवल10 मी0 रह गई है। किंतु बाढ़ विभाग या जिला प्रशासन इसका संज्ञान नहीं ले रहा है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। बताते चलें कि कटान के मुहाने पर राधेश्याम ठाकुर, मोती चंद्र गुप्त, ब्लैडर कुमार ठाकुर, नारायण यादव, श्रीकांत यादव, सहित आधा दर्जन लोगों का आशियाना आ चुका है। जो कभी भी कटान के भेंट चढ़ कर गंगा में समा सकता है। विडंबना यह है कि उक्त लोग अभी भी अपने घरों में पड़े हुए हैं। जिसके कारण हादसे का आशंका बना हुआ है। प्रधान सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि नौरंगा के कटान के संदर्भ में तहसील स्तर, जिला स्तर, तक प्रशासनिक अधिकारियों व बाढ़ विभाग के अधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है। किंतु मौका देखने कोई नहीं पहुंचा है। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए कहा है कि नौरंगा को कटान से सुरक्षित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाय।

इस संबंध में उप जिलाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि कटान की जानकारी मुझे आप लोगों के माध्यम से हो रही है। पूर्व में इसकी सूचना किसी ने नहीं दी थी। तत्काल मौके पर लेखपाल को भेज रहा हूं, वही बाढ़ विभाग को भी कटान स्थल के निरीक्षण व उचित कार्य के लिए मौके पर जाने के लिए कहा जा रहा है।

Karunakar Ram Tripathi
117

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap