Tranding
Mon, 09 Nov 2026 12:32 AM

ट्रक लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

जिले के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक लूटेरा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।15 फरवरी 2025 की रात करीब 3 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तेरसिया मोड़ के पास कुछ अपराधी ट्रक चालकों से लूटपाट कर रहे हैं।मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर चार अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांधी सेतु पुल के नीचे से भागने लगे।पुलिस ने दो अपराधियों को पकड़ लिया।जबकि दो फरार हो गए।पकड़े गए अपराधियों की पहचान दीपक कुमार और गोलू कुमार के रूप में हुई। दोनों चकमोहम्मद चिश्ती गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।तलाशी के दौरान दीपक कुमार के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।वहीं गोलू कुमार के पास से 13 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ मिला।इनके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।दीपक कुमार का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है।उस पर पहले से ही लूट, चोरी और हथियार रखने के कई मामले दर्ज हैं।गंगाब्रिज थाना में उसके खिलाफ 2023 में दो मामले फतुहा और दीदारगंज थाने में भी मामले दर्ज हैं।वह एक और मामले में वांछित भी था।पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।फरार हुए दो अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Karunakar Ram Tripathi
130

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap