Tranding
Fri, 29 May 2026 02:20 AM
धार्मिक / Jan 15, 2026

थाना चौक क्षेत्रांतर्गत गुरु गोरखनाथ मंदिर में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया पूजा-अर्चना एवं निरीक्षण

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने गुरु गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना किया और जनपदवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण भी किया।

निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा दर्शन, स्नान एवं पूजा की प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराई जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ रखने, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, पुलिस बल की तैनाती तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

अधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर में तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी ड्यूटी की जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अधिकारियों ने आमजन से शांति, सौहार्द एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की तथा कहा कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मकर संक्रांति पर्व को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Karunakar Ram Tripathi
59

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap