Tranding
Sat, 30 May 2026 11:15 AM

प्रेम नारायण कृष्ण इण्टरमीडिएट कालेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76 वा गणतंत्र दिवस

करूणाकर राम त्रिपाठी

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

आज गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर प्रेमनारायण कृष्ण इंटरमीडिएट कालेज पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 76 वे गणतन्त्र दिवस के अवसर पर देश के राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया और बच्चों के द्वारा परेड कर तिरंगे को सलामी दी गई। 

विद्यालय के प्रबंधक सन्तोष कृष्ण त्रिपाठी ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया और तिरंगे को सलामी दी।

तत्पश्चात विद्यालय के प्रबन्धक संतोष कृष्ण त्रिपाठी ने उपस्थित बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा की सभी बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण करें ताकि आने वाले भविष्य में इस देश के लिए अपना विशेष योगदान करें। उन्होंने उपस्थित सभी स्टॉफ मेंबर एवं छात्र छात्राओं को 76 वे गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दिए। विद्यालय के छात्र एवं छात्राओ के द्वारा परेड का कार्यक्रम भी किया गया।

परेड की तैयारी सुजीत विक्टर, नितिन सर एवं सुप्रिया सिंह ने बहुत ही खूबसूरत तरीके से करवाया।

कुछ बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।

राहुल सिंह एवं शशि गुप्ता के द्वारा बहुत ही शानदार एंकरिंग किया गया।कार्यक्रम के अंत मे मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी, सुजीत विक्टर, नितिन सर,कृष्ण मोहन चौबे, करूणाकर राम त्रिपाठी, दुर्गादत्त मिश्रा, रानू ओझा, जितेंद्र रॉय, टीपी पाण्डेय सहित समस्त विद्यालय परिवार तथा अतिथिगण में सुधीर कृष्ण त्रिपाठी, योगेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, मारकंडेय कृष्ण त्रिपाठी,वृजेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, देवेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, अर्जुन कृष्ण त्रिपाठी, संजय यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
134

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap