Tranding
Sun, 08 Nov 2026 08:05 AM
अपराध / Aug 02, 2023

पांच युवकों को हथियार सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के दुर्गाबाग मंदिर के नजदीक से नगर पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार किया है,जिनके पास से लोडेड देशी पिस्तौल और देसी कट्टा बरामद किया गया है। नगर थानाअध्यक्ष,राजीव कुमार ने संवाददाता को बताया कि सूचना मिली के दुर्गाबाग में दो अपराधी बाइक से पहुंचे हैं,उनके पास हथियार है।सूचना केआधार पर दरोगा नरेश कुमार,दरोगाअंकित कुमार दास,जमादार रामचरित्र प्रसाद सिंह के साथ वहां छापेमारी की। मौके पर दो युवक हथियार के साथ पकड़े गए,जिनकी पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चरगाहां निवासी,पप्पू पटेल,नगर के सागर पोखरा निवासी,सत्यम कुमार के रूप में की गई है। पप्पू पटेल के पास से लोडेड देशी कट्टा, सत्यम के पास से एक गोली बरामद हुआ है। वहीं दूसरी ओर इनके निशानदेही पर बसुरिया पीपल चौक के समीप से पथरी घाट निवासी विकास कुमार इमली चौक निवासी अविनाश कुमार वह कोई भी टोला निवासी विवेक कुमार को गिरफ्तार किया गया है।इनमें विकास कुमार के पास से लोडेड देशी पिस्तौल मैगजीन में लगी तीन कारतूस बरामद किया गया है। नगर थानाध्यक्ष,राजीव कुमार ने संवाददाता को बताया कि अपराधियों के पास से बरामद मोबाइल का कॉल डिटेल खंगाला जा रहा है। इस ग्रुप में शामिल कई अन्य संदिग्ध लोगों के बारे में छानबीन की जा रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
163

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap