Tranding
Fri, 27 Feb 2026 09:19 AM

योगी सेवक युवा नेता दीपक सिंह ने नववर्ष पर परतावल में पत्रकारों को किया सम्मानित।

मै टिकट के लिए नहीं बल्कि पनियरा विधानसभा में सभी का सम्मान करने आया हु.. दीपक सिंह 

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जनपद के नगरपंचायत परतावल स्थित जायसवाल मैरेज हाल में योगी सेवक दीपक सिंह ने एक पत्रकार वार्ता किया। इस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूरा प्रदेश विकास की किरणों से चमक रहा है ठीक उसी तरह वह पनियरा को भी चमकाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी के आशीर्वाद के बाद वह पनियरा की जनता के सुख दुःख में शामिल होने के लिए आये हैं। उन्होंने कहा की वह टिकट के लिए नहीं बल्कि पनियरा विधानसभा के सम्मानित नागरिकों को और पत्रकार बन्धुओ को सम्मान देने आये है अभी चुनाव तो 2027 में है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पनियरा उनके लिए कोई नई जगह नही है वह पनियरा के निवासी हैं यहां के लोगो से उनका पुराना लगाव है। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 आने में अभी काफ़ी समय है लेकिन वह सेवा भाव की नीयत लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं।उन्होंने कहा की जल्द ही हरपुर में उनका आवास होगा और समय-समय पर जनता की हर समस्याओं के समाधान के लिए कैम्प लगवाया जाएगा ताकि जनता को परेशान न होना पड़े। उनका लक्ष्य है कि प्रदेश में पनियरा की एक अलग पहचान हो। उन्होंने कहा की मै पनियरा में सभी का सम्मान करने आया हु। उन्होंने पत्रकार हित में कहा की पत्रकारों के लिए भी एक कालोनी बनाया जायेगा और पत्रकार बन्धुओ को आवास दिया जायेगा। उन्होंने कहा की मै वादा करता हु की परतावल के अंदर ट्रैन जरुर चलवाऊंगा।

कार्यक्रम के दौरान युवा नेता योगी सेवक दीपक सिंह ने उपस्थित सभी कलम के सिपाहियों को लेखनी व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के दौरान मनोज प्रधान, अंकुर सिंह, राणा, डॉ0 संजय चौधरी, राजन वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
140

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap