Tranding
Sun, 08 Nov 2026 03:21 AM

ट्रक की चपेट मेंआने से बाइक सवार युवक की हुई मौत,मचा कोहराम फैली सनसनी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

ट्रक के चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई,जबकि दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घटना लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत,लोरिया बगहा नेशनल हाईवे स्थित ढ़ढ़वा स्कूल के पास की बताई गई है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज दिया है,मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है,दोनों घायल लोगों के इलाज जीएमसीएच के सर्जिकल वार्ड में चल रहा है। थानाअध्यक्ष,संतोष कुमार शर्मा ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान, लोरिया के पकड़ी गांव निवासी,वीरेंद्र ठाकुर के 31 वर्षीय पुत्र,चंदेश्वर ठाकुर के रूप में की गई है।घायलों की पहचान,लोरिया की वृति फुलवरिया गांव निवासी, स्वर्गीय कपूरचन के 25 वर्षी पुत्र,बाबूलाल शाह और नया टोला के बरवाशेख निवासी सुरेंद्र कुशवाहा के 40 वर्षीय पुत्र,ध्रुव कुशवाहा के रूप में की गई है।थानाअध्यक्ष ने संवाददाता को बताया कि परिजनों के द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
114

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap