Tranding
Tue, 14 Apr 2026 12:54 AM
धार्मिक / Nov 07, 2024

आस्था और विश्वास का प्रतीक डाला छठ पर्व पर ब्रती महिलाओ ने अस्तांचल सूर्य को दिया अर्घ्य

धनंजय शर्मा

बेल्थरारोड (बलिया)।

परमपरागत तरीके से हर साल की भांति इस वर्ष भी गुरुवार को पुत्रों की दीर्घायु होने की कामना को लेकर ब्रती महिलाओ ने पूजन की सामग्री के साथ शाम होते ही माता की सुरीली गीतों के साथ विभिन्न स्थानों पर आयोजित पूजन स्थल पर पहुंच गयी। कितनी ब्रतधारी महिलाएं मान्यता के मुताविक बैण्ड बाजे के साथ पूजन स्थल तक पहुंची। महिलाओं ने अस्तांचल सूर्य को अर्घ्य भी दिया।

डाला छठ व्रती महिलाओ की भीड़ छठ घाटों पर उमड़ पड़ी। सभी लोग माथे पर पूजा के पकवानों से भरे हुए बांस के दौरी को लेकर छठ घाट की ओर चल दिये। छठ मैय्या की पूजा अर्चना के लिए बेल्थरा रोड से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के घाटों पर गुरुवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। जलाशय के घाटों पर बजते छठ मैय्या के गीतों पर भक्ति का माहौल रहा।

इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहा। सुबह से महिलाएं, पुरुष घाटों पर पहुंचने के लिए अपनी तैयारी में जुटे रहे। शाम होते महिला, पुरुष, युवक-युवती, बच्चे गाजे बाजे के साथ बांस की सुपेली, चंगेरी, नारियल, शरीफा, मौसमी, गन्ना, गंजी, सुथनी, कच्ची हल्दी, मूली, हरा साग, भीगा चना आदि के अलावा विभिन्न तरह-तरह के पकवान लेकर घाट पर पहुंची। घर से पूजा से भरा बांस की दौरी लेकर चले बच्चे, पति, पीछे से महिलाएं छठी मैय्या का गीत गाते हुए टोलियों में छठ घाटों पर पहुंची। इस दौरान मेले जैसा दृश्य रहा।

स्थानीय नगर में डाला छठ का पर्व आकर्षक साज व सजावट के साथ नगर के रामलीला मैदान, पश्चिम पोखरा, यूनाईटेड क्लब के प्रांगड़ में, बिठुआ ग्राम के सार्वजनिक पोखरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जलाशयों पर मनाया गया। इस वर्ष नगर पंचायत की तरफ से डांक बंगला के निकट चंद्रशेखर पार्क के प्रांगड़ में मनाये जाने की ब्यवस्था कृत्रिम जलाशय कायम कर की गयी है। जहां ब्रती महिलाएं बेदी बनाकर वहां भी कर्द दर्जन महिलाओं ने पूजन अंर्चन प्रारम्भ किया। वैसे अधिकांश परिवार घाघरा नदी के किनारे बेल्थरा बाजार घाट पर भी रवाना हुए। पूर्व की भांति इस वर्ष भी यूनाईटेड क्लब के प्रांगड़ में कृत्रिम जलाशय का निर्माण कर डाला छठ पूजन का आयोजन किया गया। डाला छठ पूजन का आयोजन कई वन्द्रशेखर पार्क में किये जाने से बढ़ रही पूजन की भीड़ को काफी राहत मिली।

नगर पंचायत के चेयरमैन रेनू गुप्ता के प्रतिनिधि एवं पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता ने रामलीला मैदान के पास स्थित पोखरे का सुन्दरीकरण नगर पंचायत की ओर से शुरु रही, पोखरे की चारों तरफ से साफ-सफाई की ब्यवस्था ठीक रही। रामलीला मैदान में डाला छठ पूजन हेतु बेदी बनाकर महिलाएं भगवान सूर्य की उपासना करते दिखी। रामलीलर मैदान में अपने दिवंगत पिता नागेन्द्र साहू के अभाव के बाद भी द्वय पुत्र सतीश गुप्ता व शाहिद गुप्ता ने माता सुधा गुप्ता संग पूर्व की भांति मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से टेन्ट के साथ सार्वजनिक प्रकाश का उत्तम प्रबन्ध किया गया था। उनके प्रबन्धक विन्याचल साहू लगातार ब्रती महिलाओं को दिशा निर्देश देते देखे गये।

चन्द्रशेखर पार्क में बच्चों के मनोरंजन का लाभ भी खूब मिला। स्वास्थ्य लाभ की दृष्टि से बच्चे खेलते व कूदते नजर आये। ग्राम बिठुआ में ग्राम प्रधान रेखा गुप्ता की ओर से भी टेन्ट व सार्वजनिक प्रकाश की ब्यवस्था की गयी थी।

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ बेल्थरारोड की तरफ से रामलीला मैदान में पवन वर्मा व उनके सहयोगियों की ओर से लाल चाय की सार्वजनिक निःशुल्क ब्यवस्था की गयी थी।

सुरक्षा ब्यवस्था की दृष्टि से उभांव थाना प्रभारी विपिन सिंह सदल बल सक्रिय दिखे।

Karunakar Ram Tripathi
142

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap