Tranding
Sun, 08 Nov 2026 05:08 PM

केला लदे पिकअप से 1034 लीटर विदेशी शराब जप्त।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बगहा लोरिया मुख्य मार्ग पर टोल टैक्स के नजदीक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केला लदे एक पिकअप से 1034 लीटर विदेशी शराब को जप्त किया है,कार्रवाई के दौरान पिकअप चालक मौका पाकर फरार हो गया।पुलिस कार्रवाई के बीच पिकअप चालक और शराब धंधेबाज को गिरफ्तार करने में लगी है। पिकअप चालक को गाड़ी छोड़कर भागने पर पुलिस को शक हो गया,उसके बाद उसने पिकअप की जांच शुरू कर दी,इसी जांच के क्रम में केला लदे पिकअप से 1034 लीटर अंग्रेजी शराब को जप्त किया है।इन दिनों शराब धंधेबाज पर पुलिस की पैनी नजर रह रही है। केला लदे जब्त पिकअप महिंद्रा कंपनी का है, जिसका नंबर BRO6GE 3973 है।

Karunakar Ram Tripathi
114

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap