Tranding
Fri, 27 Feb 2026 02:12 AM
शिक्षा / Oct 07, 2024

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता।

संतकबीरनगर, उत्तर प्रदेश

 डीएवी इंटर कालेज में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत ब्लॉक में 37 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 111 विद्यार्थियों की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रतिभा दिखाने वाले मेधावियों को जिला स्तर पर इस प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने कहा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम का मूल उद्देश्य कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करना है। पहले प्रत्येक उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय में विद्यालय स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। विद्यालय स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रत्येक परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन उत्कृष्ट विद्यार्थियों का प्रधानाध्यापकों ने चयन कर सूची ब्लॉकस्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा था। यह प्रतियोगिता कराने के लिए समिति गठित की गई थी। इसमें डायट मेंटर व विद्यालय के विज्ञान व गणित के एआरपी सदस्य शामिल हैं। अच्छा करने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया जाएगा। ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके बाद ही बच्चे आगे की प्रतियोगिता में हिस्सा ले पाएंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के राज्यस्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर राकेश कुमार सिंह, धीरेंद्रनाथ पांडेय, सूर्य बहादुर सिंह समेत कई मौजूद।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
116

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap