Tranding
Wed, 03 Jun 2026 01:23 PM

36 घंटे बिजली बाधित रहने से लोगों में मची खलबली।

विनोद विरोधी

गया, बिहार।

हिरुवा पावर ग्रिड क्षेत्र के हाहेसारी से लटकुटा के बीच 11 हजार बिजली पोल से मिट्टी पंचर होने से हिरूवा पावर ग्रिड क्षेत्र के पोखरिया गांव में 36 घंटे से बिजली बाधित है। जिससे इस गांव में काफी लोगो को परेशानियां उठानी पड़ रही है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि एक एक दो चापाकल है। जिससे पानी भरने में काफी लम्बी लाइन लगा कर पानी पी रहे है। जिससे गांव के लोगों ने नाराजगी जताया है।लोगो का आरोप है कि रात में दूसरे गांव का लाइन मिस्त्री के द्वारा पैसा लेकर किया गया है जिसका आडियो भी वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया हमने लाइन मिस्त्री को कई बार कॉल किया फिर भी नही जोड़ा गया। साथ ही कनीय अभियंता को भी कॉल किया उसके बाद कोई जवाब नही मिला। इस क्षेत्र में बिजली बाधित रहने से लोगो को भय बना हुआ है।ग्रामीणों ने बिजली विभाग के एसडीओ एवं कनीय अभियंता से अनुरोध की है कि बिजली जल्द ठीक करवाएं ताकि लोगों राहत मिल सके।

Karunakar Ram Tripathi
125

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap