Tranding
Wed, 03 Jun 2026 10:00 PM

युवक ने चलती मालगाड़ी के सामने कूद कर समाप्त की अपनी जीवन लीला।

रिपोर्ट धनंजय शर्मा 

बिल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय नगर के वार्ड नम्बर 7 मातादीन गली निवासी 30 वर्षीय नितेश कुमार मद्धेशिया नामक युवक ने बृहस्पतिवार की सायं लगभग साढ़े 5 बजे बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के पर मालगाड़ी ट्रेन के आगे सो कर अपनी जीवन ईहलीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही में जुट गई। 

  प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नम्बर 7 निवासी नितेश कुमार मद्धेशिया पुत्र स्व0 अशोक कुमार मद्धेशिया बृहस्पतिवार को लगभग 5 बजे घर से निकला और बेल्थरारोड प्लेटफार्म नम्बर 3 पर पहुँच गया। वाराणसी के तरफ से आ रही मालगाड़ी के पहिये के नीचे अपना सिर डाल दिया। जिससे उसका सिर और धड़ अलग हो गया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नितेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। अन्य दोनों भाई बाहर रहते है। मुहल्लेवासियो के अनुसार परिवार में मृतक नितेश कुमार मद्धेशिया के अलावे कोई पुरुष सदस्य इस समय घर पर नही है। बल्कि उसकी मां एवं एक भाभी है। अन्य दो भाईयों में एक विदेश तथा एक भाई मुंबई में रोजगार को लेकर रहता है। घटना के पीछे क्या कारण अभी पता नही चला है।

Karunakar Ram Tripathi
147

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap