Tranding
Thu, 28 May 2026 10:58 PM
राजनीति / Oct 04, 2023

धरतीपुत्र दिवस के रूप में मना सपा का 31वां स्थापना दिवस।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

"समाजवादी पार्टी का 31वां स्थापना दिवस धरती पुत्र दिवस के रूप में मनाया गया"संस्थापकों में से एक रसूलाबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश यादव के कचहरी स्थित कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में समाजवादियों ने दिवंगत मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर एक स्वर में कहा कि ऊँच-नीच, भेद-भाव, अमीरी-गरीबी को दरकिनार कर मुलायम सिंह यादव ने वास्तविक समाजवाद की स्थापना की और दबे कुचले लोगों को भी राजनीति में आगे बढ़ाकर ऊंचे मुकाम पर पहुंचाया

आज पार्टी को इस डिजिटल युग में हमारे वर्तमान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे बढ़ा रहे हैं और दिन पर दिन समाजवादी पार्टी आसमान की ऊंचाइयों को छू रही है, जल्द ही इस देश में समाजवादी पार्टी का प्रधानमंत्री होगा, ऐसे संकल्प के साथ गोष्ठी की समाप्ति की गई।

गोष्ठी में प्रमुख रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेश यादव, वरिष्ठ नेता के के शुक्ला, सोमेंद्र शर्मा, अखिलेश दुबे, पंकज कुमार गुप्ता, मनोज सिसोदिया, जयशंकर दुबे एवं सपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह (पिंटू ठाकुर) आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
130

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap